फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन की गर्लफ्रेंड ही नहीं, ये हीरोइन भी शादी से पहले बनने वाली है मां

Wed, 24 Apr 2019 02:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
purab kohli
बॉलीवुड में हीरोइनों का शादी से पहले मां बनने का चलन काफी पुराना है । हाल ही में खबर आई कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस मां बनने वाली हैं । अर्जुन कपूर ने मई 2018 में पत्नी मेहर जेसिया से 20 साल का रिश्ता खत्म कर तलाक ले लिया था । अब खबर है कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला शादी से पहले मां बनने वाली हैं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
gabriella
गैब्रिएला ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। इसमें अर्जुन, गैब्रिएला के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं । साथ ही गैब्रिएला का बेबी बंप भी नजर आया । गैब्रिएला ने कैप्शन में लिखा, 'तुम दोनों के साथ होने से अच्छा महसूस कर रही हूं । अब तुमसे मिलने का इंतजार है ।' आइए जानते हैं बॉलीवुड में और कौन-कौन सी एक्ट्रेस बिन ब्याही मां बनीं ।
विज्ञापन

3 of 7
Amy Jackson - फोटो : instagram
पिछले दिनों अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था । एमी अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ लिव इन में रह रही हैं । डिलीवरी के बाद ही अब एमी ब्वॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी । एमी ने प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए लिखा था- 'मैं इस गुड न्यूज को बताने का कबसे इंतजार कर रही थी और आज का दिन सबसे सही है। मैं तुमसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। अब मैं तुम्हें हमारे बच्चे से मिलाने से रोक नहीं सकती।'

4 of 7
neha dhupia
गैब्रिएला और एमी से पहले भी बॉलीवुड की कई हीरोइनें शादी से पहले मां बनने का रिस्क उठा चुकी हैं । इन हीरोइनों में नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है । नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं । इसके बाद उन्होंने गुपचुप तरीके से अंगद बेदी के साथ शादी रचा ली थी। शादी के 6 महीने बाद ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया । 
विज्ञापन

5 of 7
konkana sen
कोंकणा सेन शर्मा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस खबर के फैलने के बाद कोंकणा ने अपने बॉयफैंड रणवीर शौरी के साथ सात फेरे ले लिए थे। हालांकि अब कोंकणा और रणवीर शौरी का तलाक हो गया है । कोंकणा का एक बेटा है जिसे वो अकेले पाल रही हैं । 
विज्ञापन

6 of 7
purab kohli
'रंग दे बसंती' और 'रॉक ऑन' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर पूरब कोहली की गर्लफ्रेंड लूसी पेटन ने शादी से पहले ही एक बच्ची को जन्म दे दिया था। पिता बनने के बाद ही पूरब ने लूसी के साथ शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Neena Gupta and Masaba - फोटो : twitter
'बधाई हो' जैसी हिट फिल्म में नजर आ चुकीं नीना गुप्ता भी शादी से पहले मां बन गई थीं । उस समय नीना गुप्ता क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट करती थीं । इस दौरान वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। उनकी बेटी का नाम मसाबा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें