फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Rampal: तुम शादी कब करोगी? यूजर के कमेंट पर फूटा गैब्रिएला का गुस्सा, दिया यह करारा जवाब

Tue, 06 Jun 2023 01:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

रॉक ऑन', 'ओम शांति ओम', 'डॉन' जैसी फिल्मों में अभिनय कर अर्जुन रामपाल ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। अब वह तेलुगू फिल्म में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के साथ निर्देशक अनिल रविपुडी की अगली फिल्म में खास भूमिका निभाएंगे, जो जनता के प्रतिनिधि का किरदार होगा। अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन  रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में, दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खुशखबरी का एलान किया। इस खबर से अर्जुन के फैंस बेहद खुश हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

Shivam Gupta Casting: मनोज बाजपेयी की तारीफ ने मेरा सीना किया 56 इंची, आज भी रहता है पापा के थप्पड़ का डर

विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर गैब्रिएला के मेटरनिटी शूट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,  हकीकत या एआई?” अब उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके नए पोस्ट ने फैंस का बहुत प्यार बटोरा था। इसी क्रम में एक इंस्टाग्राम यूजर ने गैब्रिएला के बारे में एक भद्दी टिप्पणी की। गैब्रिएला भी चुप नहीं रहीं और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।

Bal Shivaji: ‘मैं अटल हूं’ के निर्देशक की नई फिल्म का एलान, छत्रपति की बाल लीलाओं का बड़े परदे पर होगा गुणगान

 

4 of 5
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया

गैब्रिएला की इस खूबसूरत पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "तुम शादी कब करोगी। तुम भारत में रहो, अपने जन्म स्थान पर नहीं। तुम लोग युवाओं की मानसिकता खराब करते हो।"यूजर के इस कमेंट पर गैब्रिएला ने जवाब देते हुए कहा, ‘हां यहां की मानसिकता खूबसूरत आत्माओं को दुनिया में लाकर खराब कर दी गई है, न कि छोटे दिमाग वाले कट्टरपंथियों द्वारा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : ANI

 इस जवाब के बाद गैब्रिएला को उनके फैंस का खूब सपोर्ट मिला। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह मैडम क्या जवाब दिया है आपने सच में मजा आ गया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस दुनिया में एक खूबसूरत आत्मा को लाना एक आशीर्वाद है। और तुम सच में धन्य हो दुनिया छोटी सोच वाले लोगों से भरी पड़ी।’ एक और यूजर ने लिखा,  ‘बस नफरत करने वालों को नजरअंदाज करें। आप अभी जीवन के एक खूबसूरत दौर में हैं।’

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें