बॉलीवुड के हैंडसम और चार्मिंग अभिनेताओं में से एक अर्जुन रामपाल अपने दमदार अभिनय के लिए इंडस्ट्री में एक अलग पहचान रखते हैं। बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग की दुनिया के एक चमकते सितारे रहे अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया और अपनी नई पहचान बनाई है। कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अर्जुन पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। दरअसल, अपनी पत्नी से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल एक नए रिश्ते में है। वह इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रीएड्स को डेट कर रहे हैं।
अभिनेता का अपनी गर्लफ्रेंड से एक बच्चा भी है। हालांकि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। ऐसे में हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने मौजूदा रिश्ते और इस रिश्ते से हुए बच्चे के बारे में खुलकर बातचीत की। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि उन्हें शादी करने की जरूरत महसूस नहीं होती।