फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन शादी के मां बनने वाली हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड

Wed, 24 Apr 2019 01:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Rampal & Gabriella - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की जिंदगी में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में गैब्रिएला बेबी बंप के साथ नजर आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
gabriella demetriades and arjun rampal - फोटो : file photo
अर्जुन रामपाल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए आने वाले नन्हें मेहमान के लिए गैब्रिएला डेमेट्रिएडस को धन्यवाद भी किया है। उन्होंने तस्वीर की कैप्शन में लिखा कि,' तुम्हारे पास होने और सब कुछ फिर से शुरू करने, साथ ही इस बच्चे के लिए धन्यवाद। वहीं अर्जुन रामपाल के फैंस भी कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गेब्रिएला दिमित्रियादिस और अर्जुन रामपाल - फोटो : file photo
गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल अपनी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया को तलाक देने के बाद गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ रह रहे हैं। अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने 1998 में शादी की थी। शादी के 20 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था। अर्जुन और मेहर ने ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर तलाक की खबर को कंफर्म किया था। 
 

4 of 5
Arjun Rampal and Mehr Jessia - फोटो : file photo
मेहर जेसिया से तलाक के दौरान अर्जुन रामपाल ने कहा था कि,'मेहर जेसिया के साथ 20 साल की जिंदगी बेहद खूबसूरत और यादगार सफर जैसी रही। इतने सालों बाद हम दोनों को लगा कि अब हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। इसलिए हम दोनों ने इस रिश्ते को यहीं पर खत्म करके आगे बढ़ने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Rampal - फोटो : file photo
आपको बता दें कि मेहर 1986 मिस इंडिया में चुनी गई थीं। उन्होंने पति अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म 'आई सी यू' प्रोड्यूस की थी। दोनों की दो बेटियां हैं जिनका नाम माहिका और मायरा है। पत्नी से अलग होने के बाद अर्जुन लगातार अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में रहे। ग्रैबिएला डेमेट्रिएडस के साथ अक्सर वह स्पॉट किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें