बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी फिल्म 'धाकड़' के साथ जल्दी ही बड़े पर्दे पर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया जा चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में कंगना सात अलग-अलग रूप में नजर आने वाली हैं। अब कल यानी 29 अप्रैल को 'धाकड़' का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है, जिसकी जानकारी देते हुए अभिनेत्री एक मोशन पोस्टर शेयर किया है।