पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल धीरे-धीरे पर्सनल लाइफ को लेकर सहज होते जा रहे हैं। तब भले ही रामपाल ने कहा था कि पत्नी से अलग होने की वजह कोई अन्य व्यक्ति नहीं है परंतु अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ लोगों को सामने आने की उनकी झिझक अब टूट चुकी है। हाल में वह अपनी विदेशी मॉडल-फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड गेब्रिएला दिमित्रियादिस के साथ कुछ मौकों पर सार्वजनिक जगहों पर दिखे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
gabriella demetriades and arjun rampal
गेब्रिएला ने भी मीडिया के कैमरों से छुपने की कोशिश नहीं की। पिछले हफ्ते दोनों जब बांद्रा के एक कैफे से देर रात निकले तो उनकी तस्वीरें कैमरों में कैद हुईं। पहले भी दोनों संग दिखे रहे हैं परंतु मीडिया के कैमरों से दूर रहे। गेब्रिएला और अर्जुन दोनों बांद्रा में रहते हैं। पिछले महीने अर्जुन ने गेब्रिएला के घर में दोस्तों के साथ पार्टी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया में शेयर की थी।
विज्ञापन
3 of 5
gabriella demetriades and arjun rampal
बताया जाता है कि गेब्रिएला-अर्जुन की मुलाकात 2009 में तब हुई थी, जब अर्जुन और मेहर जेसिया की कंपनी को आईपीएल मैचों के बाद होने वाली पार्टियां आयोजित करने का अनुबंध मिला था। इसके बाद की मुलाकातों में अर्जुन गेब्रिएला के नजदीक आए। माना जाता है कि इस नजदीकी ने मेहर को अर्जुन से दूर किया। गेब्रिएला मॉडलिंग के साथ साउथ की फिल्मों में भी आ चुकी हैं।
4 of 5
Arjun Rampal
गौरतलब है कि पहले अर्जुन और मेहर के तलाक की वजह ऋतिक की पत्नी सुजैन को माना जा रहा था। खबर यह भी थी कि अर्जुन नताशा स्टेनकोविक को डेट कर रहे हैं। जब अर्जुन फिल्म 'डैडी' की शूटिंग कर रहे थे तब दोनों की मुलाकात हुई थी। वहीं से दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया। हालांकि अर्जुन ने कभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
बता दें कि मेहर अर्जुन को लेकर काफी इनसिक्योर थीं। सुजैन और अर्जुन के अफेयर की खबरों पर कभी कोई कुछ नहीं बोला लेकिन मीडिया में लगातार खबरें आती रहीं। खबरें ये भी आ रही थीं अर्जुन और सुजैन चोरी-छिपे मिलते थे जिसकी भनक मेहर को लग गई थी। जबकि अर्जुन ने मेहर को भरोसा दिलाया था कि वो बदल चुके हैं। जब मेहर को अर्जुन और सुजैन के बारे में पता चला तो उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया।