फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद क्यूट है अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला का बेटा, एक साल के होने पर अभिनेता ने पहली बार साझा की तस्वीरें

Sun, 19 Jul 2020 12:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेटे के साथ अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार किड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। कई स्टार किड्स तो अपने पैरेंट्स से भी ज्यादा लोकप्रिय होते हैं। हालांकि कुछ सितारे ऐसे हैं जो अपने बच्चों की तस्वीरें साझा करने से बचते हैं। अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का बेटा अरिक एक साल का हो गया है। जन्मदिन के मौके पर अर्जुन ने पहली बार बेटे का चेहरा दिखाया है। अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे अरिक की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बेटे के साथ अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रैब्रिएला और अर्जुन रामपाल अपने बेटे की जो तस्वीरें इससे पहले साझा करते रहे हैं वो फ्रंट पोज नहीं होती थीं। ये पहली बार है जब उनके बेटे की वो तस्वीरें सामने आई हैं जो सामने से खीचीं गई हैं। तस्वीर में अरिक बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अपने तीनों बच्चों के साथ अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों में अरिक कभी अपने पैरेंट्स के साथ स्विमिंग पूल में हैं तो भी चाइल्ड वॉकर पर बैठे हुए हैं। तस्वीरों के साथ अर्जुन रामपाल ने लिखा- 'अरिक के पहले जन्मदिन पर मौका है इंस्टा परिवार के साथ ये साझा करने का। आप सभी के धैर्य के लिए और इतना प्यार जताने के लिए धन्यवाद। मिलिए मेरे छोटे रामपाल से। अरिक। जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे बच्चे।'

4 of 5
बेटे के साथ गैब्रिएला - फोटो : सोशल मीडिया
गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे परिवार के प्यारे सदस्य का एक साल। इस प्यार के लिए शुक्रिया। छोटे से बड़े होते देखना अद्भुत अनुभव। तुम बहुत प्यारे हो और हम बहुत लकी हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटियों के साथ अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 2018 में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की मुलाकात हुई थी। गैब्रिएला पेशे से एक साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं। 2019 में गैब्रिएला और अर्जुन के बेटे अरिक का जन्म हुआ। ग्रैबिएला से पहले अर्जुन रामपाल, मेहर जेसिया के साथ थे। शादी के 20 साल बाद दोनों अलग हो गए। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। बेटियों के साथ अर्जुन की अच्छी बॉन्डिंग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें