फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर और दक्षिण को एक करेगी यह फिल्म, दीपिका और प्रभास के नाम के साथ हुई घोषणा

Sun, 19 Jul 2020 12:16 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और दक्षिण भारतीय सिनेमा के मौजूदा सुपरस्टार प्रभास को एक साथ पर्दा साझा करते हुए दिखाए जाने की घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म प्रभास की 21वीं फिल्म होगी इसलिए इसका नाम भी 'प्रभास21' रखा गया है और इसका निर्देशन करने की जिम्मेदारी नाग अश्विन को सौंपी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
एसएस राजामौली, प्रभास - फोटो : फाइल
निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' के पूरी दुनिया में तहलका मचाने के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में प्रभास एक बहुत बड़ा नाम बन गए हैं। इधर हिंदी फिल्मों में मस्तानी और रानी पद्मावती जैसे किरदार निभाकर दीपिका पादुकोण भी सफलता के सातवें आसमान पर हैं। अब इस नई साइंस फिक्शन फिल्म की घोषणा के साथ इन दोनों कलाकारों के प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अपना उत्साह जाहिर करते हुए निर्देशक नाग अश्विन ने कहा, 'मैं दीपिका को इस किरदार को निभाते हुए देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह कुछ ऐसा होगा जो किसी भी नंबर वन अभिनेत्री ने पहले कभी नहीं किया होगा। उनका किरदार सभी को चौंका देगा। दीपिका और प्रभास की जोड़ी इस फिल्म का मुख्य केंद्र होगी और यह फिल्म इन दोनों की ही कहानी है। मुझे भरोसा है कि यह फिल्म एक बड़ा धमाका करने वाली है।'

4 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण ने इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई अपनी चर्चित फिल्म 'छपाक' के बाद से फिलहाल गंभीर फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लेने की बात कही थी। क्योंकि उस फिल्म में दीपिका के किरदार मालती ने उन्हें बहुत प्रभावित किया था। अब भविष्य के लिए उनका नाम रणवीर सिंह की फिल्म '83' से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा वह शकुन बत्रा की अगली फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी। हालांकि, उस फिल्म का शीर्षक अभी तक तय नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधे श्याम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा फिल्म 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार भी दीपिका को ही सौंपा गया है। कुछ समय पहले अमेरिकन कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए भी उन्हीं के नाम की घोषणा हुई है। वहीं  प्रभास पर्दे पर अंतिम बार अपनी पैन इंडिया फिल्म 'साहो' में नजर आए थे। भविष्य में वह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'राधे श्याम' में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ देखे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें