जैसे-जैसे फिल्म 'धड़क' की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे जाह्नवी को मां श्रीदेवी की कमी खलने लग रही है। फिल्म के लगभग हर प्रमोशन में उन्होंने मां का जिक्र किया है। अगले हफ्ते फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। मगर श्रीदेवी वहां मौजूद ना होंगी। बेशक, सिर्फ जाह्नवी ही नहीं बल्कि पूरे कपूर खानदान को उनकी कमी खलेगी।