फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार इस एक्ट्रेस संग 'संजू' में दिखी रणबीर की हॉट केमिस्ट्री, बोलीं- 'मुझे चांद पे ले चलो'

Sat, 14 Jul 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' के सुपरहिट होने के बाद इस फिल्म के एक गाने को 15 दिन बाद लॉन्च किया गया है। अगर आपने फिल्म देखी होगी तो बेशक आप इस गाने को देख चुके होंगे लेकिन जो अभी तक 'संजू' देखने के लिए सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं उन्हें यह गाना जरूर सिनेमाघर तक ले जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
sanju
1 मिनट 17 सेकेंड के इस गाने में रणबीर कपूर और करिश्मा तन्ना नजर आएंगे। इस गाने में करिश्मा गुलाबी रंग की नाइटी में नजर आ रही हैं तो वहीं रणबीर कपूर अपने बड़े बालों वाले स्टाइल में नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल 'मुझे चांद पे ले चलो' है जो कि 'संजू' फिल्म का अब तक का सबसे ज्यादा तड़कता भड़कता गाना है। 'संजू' में करिश्मा तन्ना कमेयो में है जो कि कमली यानी कि विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड बनी हैं।
विज्ञापन

3 of 4
sanju
इस गाने को ए आर रेहमान ने कंपोज किया है जबकि गाना निखिता गांधी ने गाया है। इस गाने को 'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
sanju
आपको बता दें, 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल निभाया है। 'संजू' फिल्म 29 जून को रिलीज हुई थी और इसका बॉक्स ऑफिस पर कब्जा दूसरे हफ्ते भी बरकरार है। यह फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें