फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor: 'इश्कजादे' में परिणीति चोपड़ा की कास्टिंग के खिलाफ थे अर्जुन कपूर? बोले- मुझे वह....

Tue, 26 Nov 2024 09:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Kapoor: 2012 में फिल्म इश्कजादे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में माना कि वह इश्कजादे में अपनी को-स्टार परिणीति चोपड़ा को कास्ट करने के खिलाफ थे। आखिर ऐसा क्यों जानें....
विज्ञापन
1 of 6
'इश्कजादे' - फोटो : सोशल मीडिया
2012 में अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ इश्कजादे में अपने अभिनय की शुरुआत की। लेकिन उस समय, परिणीति अपनी पहली फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल के साथ शोबिज में कदम रख चुकी थीं, जबकि वह सेट पर काफी शांत और मजेदार थीं। लेकिन फिल्म में परिणीति के साथ काम के बाद अर्जुन का रवैया बदल गया।
विज्ञापन

2 of 6
'इश्कजादे' - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान, अर्जुन कपूर ने यह स्वीकार किया कि जब उनकी फिल्म इश्कजादे की कास्टिंग हुई थी, तब वह परिणीति चोपड़ा के खिलाफ थे। लेकिन मॉक शूट के दौरान वह परिणीति की एक्टिंग स्किल्स से दंग रह गए। अर्जुन ने यह भी कहा कि वह बहुत बातूनी थी और पढ़ने में बहुत।
 
विज्ञापन

3 of 6
'इश्कजादे' - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने फिल्म इश्कजादे के सेट की बातों को याद करते हुए कहा, जब परिणीति इश्कजादे के सेट पर आईं और उन्होंने एक चुटकुला सुनाया। लेकिन इस पर हंसने के बजाय, उसने जेन-जेड की भाषा 'LOL' कहा। "मैंने कहा 'क्या आप बस हंस सकती हैं?' इसलिए, मुझे वह परेशान करने वाली लगती थी।"

4 of 6
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor
अर्जुन ने आगे कहा कि परी अक्सर इमोजी में बात करती थी और यह तब था जब उन्हें लगा कि वह भूमिका के लिए गंभीर नहीं है। "मैं 6 महीने से वेट कर रहा हूं कि जोया मिल जाए और परि तो जोया को भी 'लोल लोल' कर रही थीं। परि के साथ इस फिल्म में काम को लेकर मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया है।''
 
विज्ञापन

5 of 6
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor
उस समय परिणीति रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के साथ लेडीज वर्सेज रिकी बहल कर रही थीं । इसलिए, अर्जुन को लगा कि उनके पास कुछ भी दांव पर नहीं है। क्योंकि यह उनकी पहली फिल्म ही थी। अर्जुन ने कहा, ''उस समय मैं 24 साल का था और मैंने सोचा था कि मैं अपना करियर बनाना चाहता हूं।" लेकिन जब उन्होंने मॉक शूट किया, तो अर्जुन उसके हुनर को देखकर इतना हैरान रह गए। वह अपनी डायलॉग और एक्टिंग भूल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor
अर्जुन ने कहा, "अचानक कैमरा ऑन हुआ और उसकी आंखों में आग लग गई। तब मुझे लगा कि वह यह कर सकती हैं।'' काम की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था। तो वहीं अर्जुन कपूर निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में डेंजर लंका का किरदार निभाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
Mohini Dey: मोहिनी डे ने एआर रहमान के साथ लिंक-अप पर अपनी प्रतिक्रिया दी, बोलीं- मेरे लिए पिता समान हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें