इफ्फी 2024 में रणबीर कपूर, राहुल रवैल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर ने इस दौरान खूब किस्से सुनाए। अपने दादाजी की फिल्म ‘अनाड़ी’ से शैलेंद्र का लिखे अपने पसंदीदा गाने, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है’ का जिक्र किया और ये भी बताया कि उनकी बेटी राहा को जब फिल्मी गाने सुनाने की बारी आई तो सबसे पहले उन्होंने राहा को यही गाना सुनाया।