हाल ही में अर्जुन कपूर के भाई मोहित मारवाह की शादी हुई है। बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शादी में पहुंची। एक्टर अर्जुन कपूर ने शादी में बड़ी मस्ती की। अब अर्जुन ने अपने भाई को चेतावनी दे दी है। आइए जानते हैं कि भाई मोहित को अर्जुन ने भाभी अंतरा को लेकर क्या कहा है...
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : Twitter
अभिनेता अर्जुन कपूर ने मोहित मारवाह की पत्नी और अपनी भाभी अंतरा मोतीवाला का अपने परिवार में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वह यह देखेंगे कि उनके पति व भाई मोहित उन्हें खुश रखें। मोहित ने अंतरा से इस सप्ताह दुबई में शादी की थी।
विज्ञापन
3 of 4
अर्जुन ने उनकी शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘अंतरा मोतीवाल परिवार में आपका स्वागत है। आप पहले मेरी दोस्त हैं, फिर स्टाइलिस्ट और अब आखिरकार हमारे परिवार का हिस्सा बन गई हैं। मोहित मारवाह आप देखें कि वे इसी तरह मुस्कराती रहें, जैसे इस तस्वीर में मुस्कुरा रही हैं।
इस बड़ी शादी में सोनम कपूर, संजय कपूर, श्रीदेवी, करण जौहर और अभिषेक बच्चन शामिल हुए थे। मोहित मारवाह ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाल से शादी की है। अंतरा, अनिल अंबानी की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं।