फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इनकी खुशी का ठिकाना नहीं', सामने आई सुशांत और सारा की नई तस्वीर

Sat, 24 Feb 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू भी हो गई हैं। फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शुरुआत के साथ ही सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर खबरों में छा गए हैं। ऐसे में पूरी टीम बेहद खुश और उत्साहित है। सुशांत की एक तस्वीर इसका सबूत है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे सारा अली खान और अभिषेक कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा है 'जय शिव शंभू'। इस तस्वीर में तीनों ही बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। खासतौर पर सारा अली खान, जिनके डेब्यू को लेकर कई दिनों से बातें चल रही थीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा एक अमीर पर्यटक का किरदार निभा रही हैं, वहीं सुशांत सिंह राजपूत एक मजदूर का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म केदारनाथ में आई बाढ़ के ऊपर बनाई गई है, जिसकी भीषण तबाही में सारा के फंसने और सुशांत के उन्हें  बचाने की कहानी लोगों को दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें, अभिषेक और 'केदारनाथ' की प्रोड्यूसर प्रेरणा से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बहस ने विवाद का रूप ले लिया था। इसके सुलझने के बाद 21 फरवरी को अभिषेक कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर शूटिंग फिर से शुरू होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें