अभिनेता अर्जुन कपूर को सोमवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक गॉगल में अर्जुन कपूर काफी स्मार्ट लग रहे थे। अर्जुन को देख उनके फैंस ने साथ में सेल्फी भी ली।
अभिनेत्री करीना कपूर खान मेहबूब स्टूडियो में दिखाई दीं। पिंक और ब्लू ड्रेस में करीना कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। करीना के अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मेहबूब स्टूडियो में दिखाई दीं।
सोमवार को मलाइका अरोड़ा बहन अमृता अरोड़ा के साथ महेश भट्ट के घर नजर आईं। इस दौरान दोनों बहनें बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। दोनों बहनों ने मीडिया का कैमरा देख पोज भी दिए हैं।
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला मुंबई एयपोर्ट भी नजर आईं। पीले और ब्राउन ड्रेस के साथ गॉगल में उर्वशी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उर्वशी के अलावा शमिता शेट्टी भी एयरपोर्ट पर दिखाई दीं।
अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्में ना करने के बावजूद भी काफी चर्चा में रहती हैं। सोमवार को शनाया जुहू के पीवीआर सिनेमा के पास स्पॉट हुईं। रेड और ब्लैक ड्रेस में शनाया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।