फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना-तैमूर की तस्वीर पर यूजर ने किया आपत्तिजनक कमेंट, देखकर अर्जुन कपूर को आया गुस्सा और कर दी बोलती बंद

Tue, 24 Mar 2020 02:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर, करीना कपूर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में सेलेब्स अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ही साझा करते रहते हैं। फैन्स इन तस्वीरों को काफी पसंद करते रहते हैं। कई बार फैन्स इन सेलेब्स को इनकी तस्वीर के लिए ट्रोल करते रहते हैं। लेकिन सेलेब्स को इन कमेंट्स को इग्नोर करना पड़ता है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि जब पानी सिर से ऊपर चला जाता है तब इन्हें भी जवाब देना जरूरी हो जाता है। ऐसा ही हुआ है हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर के साथ।
विज्ञापन

2 of 5
Arjun Kapoor and Kareena Kapoor Khan - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर आमद दी है। उनके फैन्स को उनका कापी समय से इंतजार था। इंस्टाग्राम पर आते ही करीना के फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तो वहीं करीना ने भी धमाकेदार एंट्री के साथ ही अपनी तस्वीरें डालना शुरू कर दिया। लेकिन हर सेलेब की तरह ही करीना को भी ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने करीना और तैमूर की तस्वीर पर ऐसे कमेंट्स किए जो अभिनेता अर्जुन कपूर को रास नहीं आए। ऐसे में अर्जुन ने यूजर्स की क्लास ले ली।
विज्ञापन

3 of 5
Kareena and Taimur - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दरअसल करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटे तैमूर अली खान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर पर उनके फैन्स ने की कमेंट किए। कई यूजर्स ने इस तस्वीर में धर्म को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिए। तो वहीं कई सेलेब्स ने भी कमेंट किए। इनमें से ही एक सेलेब थे अर्जुन कपूर, अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा 'असली नवाब'। अर्जुन के इस कमेंट पर कई यूजर्स धर्म से जुड़े हुए कमेंट करने लगे।

4 of 5
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
अर्जुन के कमेंट पर एक यूजर ने रिप्लाई किया, '**** बॉलीवुड में एक और बच्चा हिंदू से मुस्लिम तुझे अच्छा लग रहा है।' यूजर के इस रिपलाई पर अर्जुन ने यूजर की क्लास ले ली। अर्जु ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अबे **** हिंदू हो या मुस्लिम क्या फर्क पड़ता है...। उसे अपने पैरेंट्स और जानने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ता तो तू कौन है बे हिंदू मुस्लिम करने वाला?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सेलेब की तस्वीर पर इस तरह का कोई कमेंट किया गया हो। हर सेलिब्रिटी की तस्वीर पर कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हैं। हालांकि ये सेलेब्स उन्हें जवाब देना सही नहीं समझते हैं। लेकिन कई बार इनके लिए भी जवाब देना जरूरी हो जाता है। हालांकि करीना की इस तस्वीर पर आपत्तिजनक कमेंट से ज्यादा अच्छे कमेंट्स आए हैं। करीना के फैन्स तस्वीर पर करीना और तैमूर को काफी प्यार दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें