फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मलाइका को अपनी भाभी बनाने के लिए तैयार हैं अंशुला, भाई अर्जुन के सामने ही खोल दिया राज

Thu, 21 Feb 2019 09:36 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
malaika arora
अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । हाल ही में अर्जुन कपूर, मलाइका के बेटे अरहान के साथ लंच करने रेस्त्रां पहुंचे थे । अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के परिवार के भी करीब आते जा रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
anshula kapoor
अर्जुन और मलाइका ने कभी एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है । हाल ही में अर्जुन अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ एक चैट शो में पहुंचे थे । यहां अंशुला ने अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड के बारे में कई खुलासे किए ।
विज्ञापन

3 of 6
Anshula Kapoor
जब अंशुला से पूछा गया कि आपको अर्जुन की कौन सी एक्स गर्लफ्रेंड सबसे अच्छी लगी थी । अंशुला ने जवाब दिया, 'मुझे अर्जुन की सारी गर्लफ्रेंड पसंद हैं । मैं इसकी सारी गर्लफ्रेंड की दोस्त हूं ।' अंशुला के इस जवाब से लगा कि वो अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से भी खुश हैं । 
 

4 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि अर्जुन की पहली गर्लफ्रेंड सलमान खान की बहन अर्पिता खान थीं । अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अर्पिता के बारे में बात की थी । उन्होंने कहा था, 'मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ था । हम दोनों ने एक-दूसरे को तब डेट करना शुरू किया था जब हम 18 साल के थे ।'
विज्ञापन

5 of 6
arjun kapoor jahnvi kapoor
अर्जुन ने कहा था, 'मैं सलमान भाई के भी बहुत करीब था । जब 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग चल रही थी तब हम एक-दूसरे से मिले और डेट करना शुरू कर दिया । हमारा रिश्ता दो साल तक चला ।' बता दें कि इस वक्त सलमान, अर्जुन से खासा नाराज हैं । क्योंकि मलाइका, सलमान की भाभी थीं और अर्जुन उन्हें ही डेट करने लगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arjun malaika and boney kapoor - फोटो : twitter
2 साल पहले मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया था । अब वो अपने बेटे अरहान की परवरिश अकेले करती हैं । खबरों की मानें तो बोनी कपूर, अपने बेटे अर्जुन के इस रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं हैं । मलाइका, अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें