बीते दिन सभी प्रेमी जोड़ों ने वैलेंटाइंस डे मनाया। इसका खुमार बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी देखने को मिला। ऐसे में बॉलीवुड के मशहूर कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने भी इस दिन को सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा की भी तस्वीर शेयर की है।