बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 37 साल के हो गए हैं। इस खास दिन को वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में मना रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस संग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच अपने जन्मदिन के मौके पर अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसके कैप्शन को पढ़कर कोई भी भावुक हो सकता है। दरअसल, अर्जुन ने बर्थडे के दिन अपनी मां को याद करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है।