फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के निधन के 15 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए अर्जुन कपूर, सबसे पहले किया ये ट्वीट

Tue, 13 Mar 2018 09:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
सुजीत सरकार की फिल्म 'अक्टूबर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आया है। यह एक लव स्टोरी है। फिल्म में वरुण धवन और बनीता संधु लीड रोल में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ट्रेलर की काफी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
october
अर्जुन कपूर ने भी वरुण धवन की फिल्म के ट्रेलर को देखकर उनकी तारीफ की है। अर्जुन वरुण के बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुजीत सरकार की फिल्म से हमेशा यह आशा होती है कि दुनिया को कुछ अच्छा देखने को मिलेगा।'



 
विज्ञापन

3 of 5
october
वहीं वरुण धवन की तारीफ करते हुए लिखा, 'वरुण- तू बड़ा हो गया मेरे भाई। बहुत वास्तविक, ईमानदार और शुद्ध। मुझे 13 अप्रेल का इंतजार है।' बता दें कि यह फिल्म 13 अप्रेल को रिलीज हो रही है। कुछ दिन पहले ही अर्जुन की सौतेली मां श्रीदेवी का निधन हुआ था। 15 दिन बाद अब कपूर फैमिली अपने काम पर लौटने लगी है।



 

4 of 5
october
'अक्टूबर' में स्टार कास्ट को साइन करने को लेकर सुजीत सरकार ने कहा था, 'जब रोमांस की बात आती है तो दर्शक नए चेहरों को साथ देखना चाहते हैं। फिल्म में रोमांस को देखकर दर्शक खुद को उससे जोड़ लेते हैं। यही वजह है कि मैंने वरुण धवन के अपोजित बनीता संधु को लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
october
सुजीत सरकार के साथ काम करने को लेकर वरुण धवन ने कहा था, 'उन्होंने मुझसे पूछा कि सुबह सबसे पहले उठकर क्या करते हो। मैंने कहा फोन देखता हूं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करता हूं। वो बोले अब ये मत करना। सुबह उठकर 10 मिनट पेड़-पौधों को देखो। मैंने ऐसा ही किया और मुझमें बहुत बड़ा बदलाव आया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें