फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor: बिना फैक्ट्स चेक के कुछ भी लिख देना..., मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन ने किया रिएक्ट

Thu, 01 Jun 2023 10:27 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी दोनों एक दूसरे के साथ घूमते नजर आते हैं तो कभी फोटोज पोस्ट करते हुए। कई बार ये सितारे ट्रोल होते हैं तो कई बार इनको पसंद भी किया जाता है। अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के प्यार में कितना डूबे हैं इस बात को वह अक्सर जताते भी रहते हैं। बीते साल नवंबर में जब मलाइका की प्रेग्नेंसी की अफवाह फैली थी तब अर्जुन कपूर ने ऐसी खबरें फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई थी। अब काफी दिनों के बाद अभिनेता ने खुद इस बारे में खुलकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा ,अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पिछले साल नवंबर में एक मीडिया रिपोर्ट के जरिए यह बात सामने आई थी कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि दोनों अक्टूबर 2022 में लंदन गए थे जहां उन्होंने अपने करीबियों को प्रेग्नेंसी की बात बताई थी। अब अर्जुन ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने यह भी बताया कि इन खबरों का उनपर क्या असर पड़ा था।

इसे भी पढ़ें- Danny Masterson: बलात्कार के दो मामलों में डैनी मास्टर्सन दोषी करार, हो सकती है आजीवन कारावास की सजा
 
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media
अर्जुन कपूर ने इस मामले पर कहा कि मीडिया को ऐसा कुछ नहीं बताना चाहिए जिससे किसी की लाइफ बदल जाए। अर्जुन ने कहा कि निगेटिविटी फैलाना आसान है क्योंकि इससे लोगों का ध्यान आकर्षित होता है और यह कुछ समय तक यह बनी भी रहती है। वह इस तथ्य से पूरी तरह वाकिफ हैं कि एक्टर होने के नाते उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा पर्सनल नहीं होती है और उन्हें इसके साथ खुश रहना होता है।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
उन्होंने आगे कहा, सेलेब्स दर्शकों तक पहुंचने के लिए मीडिया का सहारा लेते हैं। ऐसे में मीडिया को बिना तथ्यों की जांच किए कुछ भी नहीं लिख देना चाहिए। अर्जुन कपूर ने कहा, पहले तो कुछ भी अपने हिसाब से नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उस समय स्थिति को संभाला गया था। अर्जुन ने बताया कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी कुछ नहीं छुपाया। उन्होंने बयान दिया क्योंकि उन्हें गलत होने का अहसास हुआ और उन्हें लगा कि वह मीडिया पर भरोसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : social media
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले करीब पांच साल से एक दूसरे के साथ हैं। उनको अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म कुत्ते में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। उनकी आने फिल्में द लेडी किलर और मेरी पत्नी का रीमेक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें