फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor: फिल्म 'तेवर' के फ्लॉप की आज तक वजह तलाश रहे अर्जुन, जानिए उनकी बाकी बेदम फिल्मों का हाल

Sun, 22 May 2022 07:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अर्जुन कपूर ने वर्ष 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। अपने एक दशक के करियर में वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। कुछ फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई है तो कुछ बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। हिट और फ्लॉप की कहानी हर अभिनेता के साथ चलती रहती है। सफल फिल्मों के साथ, उन्हें अपनी असफल फिल्मों की जिम्मेदारी भी लेनी पड़ती है। मगर, अर्जुन कपूर को अपनी एक फिल्म के फ्लॉप होने का इतना दुख है कि वो आज तक इसकी वजह तलाश रहे हैं और वह फिल्म है 2015 में आई 'तेवर'। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा कि 'तेवर' फिल्म मेरी फैमिली ने बनाई थी। इसके लिए मैंने खूब मेहनत की, पता नहीं कहां कमी रह गई। इस बहाने जानते हैं अर्जुन की अन्य कुछ फ्लॉप फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड....
विज्ञापन

2 of 7
'औरंगजेब' - फोटो : सोशल मीडिया
'औरंगजेब' (2013)
अतुल सभरवाल द्वारा निर्देशित अर्जुन की यह थ्रिलर फिल्म भी फ्लॉप रही। यह लैंड माफिया की कहानी है। इसमें अर्जुन कपूर ने डबल रोल निभाया। इस फिल्म ने 3.9 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। यह फिल्म कुल 2.35 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई। एक बातचीत के दौरान खुद अर्जुन कपूर ने कहा था कि फिल्म 'औरंगजेब', में उन्हें कम आंका गया।
विज्ञापन

3 of 7
फाइंडिंग फैनी - फोटो : सोशल मीडिया
'फाइंडिंग फैनी' (2014)
अर्जुन कपूर की यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म की कहानी 'पोकोलिम' नाम के गांव से शुरू होती है। इस गांव में लोगों की जिंदगी का कोई खास मकसद नहीं है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने सावियो डि-गामा का किरदार निभाया। वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आईं, उन्होंने फिल्म में फैनी का किरदार अदा किया है। अर्जुन और दीपिका की जोड़ी वाली यह फिल्म चल नहीं पाई। इस फिल्म ने 5.1 करोड़ की ओपनिंग के साथ कुल 35.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।

4 of 7
नमस्ते इंग्लैंड
'नमस्ते इंग्लैंड' (2018)
विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आईं। फिल्म की कहानी पंजाब से शुरू होती है। अर्जुन कपूर ने इस फिल्म में परम का किरदार निभाया, वहीं परिणीति ने जसमीत का। दोनों शादी कर लेते हैं। जसमीत अपना सपना पूरा करने के लिए लंदन जाती है। उसका पीछा करते हुए परम भी वहां पहुंच जाता है। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को रास नहीं आई और बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। इसके बाद फिल्म ने कुल  8.02 करोड़ रुपये का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन किया।
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म-पानीपत - फोटो : सोशल मीडिया
'पानीपत' (2019)
आशुतोष गोवारिकर निर्देशित यह एक ऐतिहासिक फिल्म है। इसमें पानीपत की तीसरी लड़ाई के बारे में बताया गया। फिल्म में अर्जुन कपूर ने सदाशिवराव भाऊ का किरदार अदा किया। मगर उनका काम दर्शकों पर असर नहीं छोड़ पाया, लिहाजा फिल्म नहीं चल पाई। 4.12 करोड़ रूपये की ओपनिंग के साथ इस फिल्म ने 34.28 करोड़ रुपये का कुल बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

6 of 7
संदीप और पिंकी फरार - फोटो : अमर उजाला मुंबई
'संदीप और पिंकी फरार' (2021)
कोई फिल्म बुरी तरह कैसे फ्लॉप होती है, उसका उदाहरण यह फिल्म हो सकती है। अर्जुन की यह फिल्म बुरी तरह असफल हुई थी। पहले दिन फिल्म की ओपनिंग 0.06 लाख रुपये से हुई। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कुल 0.35 लाख रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खुद पर मढ़ दिए थे कई आरोप
अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'फिल्म 'तेवर' को करने के दौरान मैंने कोई और फिल्म साइन नहीं की थी, क्योंकि इसमें मैंने अपनी पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन मेरी साल भर की मेहनत पर एक शुक्रवार ने पानी फेर दिया। इसने मेरा दिल तोड़ दिया। मैं काफी निराश हो गया था। आखिर कहां कमी रह गई थी। मैंने अपने ऊपर खुद ही ढेर सारे आरोप लगा लिए थे। फिर मैं एक दिन के लिए छुट्टियां मनाने निकला। इस दौरान फोन बंद रखा और खुद को समझाया कि असफलता का सारा क्रेडिट मैं नहीं ले सकता। मुझे खुद पर आरोप लगाने बंद करने होंगे'। बता दें कि अर्जुन की झोली मे इस वक्त कई दिलचस्प फिल्मे हैं। वह जल्द ही मोहित सूरी की 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह भूमि पेडनेकर के साथ 'लेडी किलर' में भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें