फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday Trolled: अपने ‘टैलेंट’ की वजह से फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं अनन्या, वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 23 Jul 2022 11:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे, - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान एक इवेंट का आयोजन किया गया था। अब इस इवेंट से अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अनन्या पांडे से उनके एक शो में अपनी जीभ से नाक को टच करने वाले टैलेंट को लेकर सवाल किया जाता है। रिपोर्टर ने अनन्या से पूछा कि आपके पास कई तरह के टैलेंट हैं। एक तो बहुत वायरल हुआ था कि आप अपनी जीभ से नाक को छू सकती हैं। क्या इन दिनों आपने कोई टैलेंट सीखा है तो इस बारे में बातइए। इसका जवाब देते हुए अनन्या कहती हैं कि नहीं अभी इतना ही टैलेंट है। अगर कुछ नया आएगा, तो बताऊंगी आपको। इसके अलावा विजय को लेकर पूछे गए सवाल पर वह कहती हैं कि विजय बहुत हॉट हैं और ऐसा कहने वाली मैं अकेली नहीं हूं।
विज्ञापन

3 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : instagram

अनन्या पांडे अब अपने इस वीडियो के चलते एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग तरह-तरह के कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसका मतलब हम सभी टैलेंटेड हैं... नाक और जीभ को आगे पीछे करो और टैलेंटेड बन जाओ', तो दूसरे ने लिखा, 'ऐसे स्टारकिड इंडस्ट्री को बर्बाद कर रहे हैं।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'हां भाई जीभ से नाक को छूने वाली ही टैलेंट हैं, एक्टिंग का तो है नहीं।­'

 

विज्ञापन

4 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
'लाइगर' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक MMA फाइटर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में अनन्या और विजय के अलावा राम्या कृष्णन और मकरंद देशपांडे भी नजर आएंगे। वहीं बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन कैमियो रोल करेंगे। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें