अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को फैंस जहां पसंद कर रहे हैं, वहीं ट्रोल्स उन्हें पहले के बढ़े वजन का याद दिला कटाक्ष कर रहे हैं। ट्रोलर ने अर्जुन के फोटो पर कमेंट किया, 'ये लड़का कभी भी शेप में नहीं आ सकता। यह एक अमीर लड़का है, जिसकी कोई मानसिकता नहीं है'। ऐसे में अर्जुन कपूर ने पहले उस कमेंट का जवाब दिया, फिर उसका स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर करते हुए अपना जवाब लिखा।