ब्रह्मास्त्र फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म की टक्कर साउथ फिल्मों से भी होगी, जिसमें 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'पुष्पा' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसी वजह से इंटरव्यू में अयान मुखर्जी से पूछा गया कि क्या यह फिल्म 'आरआरआर' से अच्छा बिजनेस करेगी? इस पर निर्देशक ने कहा, 'जाहिर तौर पर।' अयान ने कहा, 'मैं बताना चाहता हूं कि विश्व स्तर पर हमारा लक्ष्य 'आरआरआर' द्वारा बनाए गए आंकड़े से कहीं ज्यादा बड़ा है। डिज्नी को हमारे साथ लाने जैसा बड़ा कदम ही है, जिससे हम ये काम कर पाएंगे।'