बॉलीवुड की 'छैंया छैंया' गर्ल मलाइका अरोड़ा ने बीते रोज अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर मलाइका ने गोल्डन कलर की स्पार्कल शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। मलाइका को वैसे तो उनके जन्मदिन के मौके पर उनके सभी दोस्तों ने विश किया लेकिन अर्जुन कपूर ने जिस तरह से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी वो बेहद खास थी।