बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज दबंग के तीसरे पार्ट यानी दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'दबंग' की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म में सलमान खान की पुलिस की दबंग छवि देखने को मिल रही है। करीब 3 मिनट के ट्रेलर में एक्शन के साथ ही साथ कॉमेडी का डोज भी देखने को मिल रहा है। लेकिन इस ट्रेलर में एक बड़ी गलती है जो आपको तभी नजर आएगी जब आप इसे गौर से देखेंगे।