श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर की उनकी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर से बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई है। अर्जुन बड़े भाई की तरह अपनी बहनों का ख्याल रखते हुए अक्सर देखे जाते हैं साथ ही मस्ती भी करते हैं। हाल ही में यह दोनों करण जौहर के रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। इस दौरान करण जौहर ने अर्जुन से ऐसा सवाल पूछ लिया जिससे वह शर्म से लाल हो गए।