फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: डेढ़ लाख जीतने के बाद इस कंटेस्टेंट ने गंवा दिया सब कुछ, इस वजह से हाथ आए चंद रुपये

Fri, 23 Nov 2018 10:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 का ये आखिरी हफ्ता है। ऐसे में चाहे दर्शक हों या अमिताभ बच्चन सभी के लिए ये एक इमोशनल जर्नी है। गुरुवार को शो की शुरुआत उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वालीं अरीबा नसीम से हुई। अरीबा एक एंकर बनना चाहती हैं हालांकि सोसाइटी के प्रेशर की वजह से वो इस क्षेत्र में अपना करियर आगे नहीं बढ़ा पाईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अमिताभ बच्चन अरीबा से पूछते हैं कि उनके नाम का मतलब क्या है। अरीबा ने बताया कि उनके नाम का मतलब समझदार होता है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन उनसे कहते हैं कि फिर तो आपसे बहुत ही अदब से बात करनी पड़ेगी क्योंकि उनके नाम का मतलब ही समझदार है।
विज्ञापन

3 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अरीबा शो के शुरुआत से नर्वस दिख रही थीं। कई सवाल पर वो बिल्कुल हड़बड़ा गईं। पहले दो सवालों में ही वो अटक गईं और 2 लाइफलाइन की मदद ले ली। 10 हजार के सवाल तक पहुंचते-पहुंचते वो दो लाइफलाइन ले चुकी थीं। इसके बाद भी वो जल्दबाजी में खेलते हुए दिखाई दीं। अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा कि वो घबराए नहीं और आराम से खेलें।

4 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
9वें सवाल तक अरीबा ने सभी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था। आस्क द एक्सपर्ट की मदद से उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया और 1.60 लाख जीतने में कामयाब रहीं। 10वें सवाल के लिए 3.20 लाख केे सवाल पर अरीबा  फिर से कन्फ्यूज हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अरीबा से पूछा गया कि 'बकरी की आंखों के पुतली का आकार क्या है?' जिसके ऑप्शन थे- आयताकार, वी आकार, गोलाकार, अर्द्धचंद्राकार। अरीबा ने इस सवाल का जवाब गोलाकार दिया जबकि इसका सही जवाब आयताकार है। एक गलत दवाब देने की वजह से वो 1.60 लाख रुपये से सीधे 10 हजार रुपये ही जीत पाईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें