खुशी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खुशी ने दिया दिलचस्प जवाब
अर्जुन की तस्वीर पर खुशी कपूर ने शानदार जवाब दिया। खुशी ने खुद को सबसे चहेती संतान बताते हुए लिखा, 'द फेवरेट चाइल्ड'। इस दौरान एक फैन ने भी अर्जुन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप अपने पिता के नाम के साथ अपना नाम गूगल करिए, आपको कई तस्वीरें एक साथ मिल जाएंगी।' बता दें कि अर्जुन और अंशुला कपूर, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना सूरी के बच्चे हैं। वहीं, खुशी और जान्हवी, बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं।