दुनिया के सामने अर्जुन कपूर से अपना रिश्ता कबूल कर मलाइका अरोड़ा बहुत खुश हैं। बीते दिनों इस कपल ने न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। इन दिनों मलाइका अकेले ही अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव्स में वेकेशन मना रही हैं। मलाइका ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वेकेशन से कुछ सिजलिंग फोटो शेयर की हैं।