arjun kapoor
- फोटो : social media
इशकजादे, औरंगजेब, टू स्टेट्स और गुंडे जैसी फिल्मों से प्रशंसा बटोर चुके अर्जुन कपूर एक्टिंग के अलावा अपनी फिट बॉडी को लेकर लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अपने बढ़े हुए वजन पर अर्जुन कपूर ने कहा था कि 'मैंने 3 साल में कभी हार नहीं मानी, जब मैं 20 साल का था तो मुझे 50 किलो कम करने पड़े। जरूरी है कि विश्वास रखा जाए। मुझे रखना होगा और एक दिन इसका फायदा मिलेगा। आज हम जो करेंगे आने वाले समय में उसकी ही प्रतिक्रिया होगी।'