फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: श्रीदेवी के कारण अर्जुन ने कभी लिया था इतना बड़ा फैसला

Mon, 26 Jun 2017 10:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर आज 31 साल के हो गए हैं। अर्जुन ने काफी कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। सिर्फ 5 सालों में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। अर्जुन जहां अपनी फिल्मों के कारण चर्चा में रहते हैं वहीं उनकी निजी जिंदगी भी किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर
अर्जुन अपने परिवार के काफी करीब हैं और सबसे ज्यादा अपनी बहन अंशुला के। अर्जुन की मां के गुजर जाने के बाद उनकी जिंदगी में उनकी बहन ही सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। अर्जुन जहां अपनी एक बहन के इतना करीब हैं वहीं सौतेली बहनों से अर्जुन का रिश्ता न के बराबर है।
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर
अर्जुन जब 11 साल के थे तब उनके पिता बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। अर्जुन पर इस बात का गहरा असर पड़ा था। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बोलते हुए कहा था कि वो अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी से काफी कम मिलते हैं। इसलिए उनके लिए ये रिश्ता मायने ही नहीं रखता है।

4 of 5
अर्जुन कपूर
अर्जुन की अपने परिवार संग तो तस्वीरें आती रहती हैं लेकिन जाह्नवी, खुशी और श्रीदेवी के साथ उनकी तस्वीरें शायद ही देखने को मिलें। अपने माता पिता के अलग होने पर अर्जुन ने तो ये फैसला तक कर लिया था कि वो कभी शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर
अर्जुन वैसे सिर्फ अपने पारिवारिक मसलों ही नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता से लेकर शॉटगन जूनियर सोनाक्षी सिन्हा, सभी से अर्जुन के अफेयर की खबरें आई हैं। फिलहाल अर्जुन सिंगल हैं और अपना बैचलरहु इंज्वाय कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें