फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो पोस्ट के कमेंट में खुद को 'मोलेस्टर' सुनते ही भड़के अर्जुन, दिया करारा जवाब

Wed, 12 Sep 2018 02:12 PM IST
मनोरंजन डेस्क ,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor
अपकमिंग फिल्म नमस्ते इंग्लैड के प्रमोशन में जुटे अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म के नए गाने को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इसी दौरान एक ट्रोलर ने कमेंट बॉक्स में उन्हें मोलेस्टर लिखा तो वे भड़क गए और करारे जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर की। आगे की स्लाइड में जानते हैं, क्या है पूरा मामला और क्या बोले अर्जुन कपूर?
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
arjun kapoor at sonam house
बात हो रही है फिल्म नमस्ते इंग्लैड के नए गाने की। प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के एक गाने का वीडियो डाला। इस वीडियो पर वे ट्रोल हो गए। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में अर्जुन कपूर को मोलेस्टर दिख दिया। बस फिर क्या था, अर्जुन कपूर भड़क गए और यूजर को वहीं पर करारा जवाब दे डाला।
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor at sonam house
अर्जुन कपूर ने यूजर्स का करारा जबाब देते हुए कहा कि आपको समझने में दिक्कत हो रही है, शायद इसलिए आप मुझे ऐसा कह रहे हैं और आपको औरतों का सम्मान करना नहीं आता। ऐसा हमें इसलिए करना पड़ा, क्योंकि हमें ये काम मिला था। समय हर इंसान को काम करना सीखा देता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं कि किसी कमेंट को लेकर अर्जुन यूजर्स के निशाने पर रहें हों।
 

 

4 of 5
Arjun Kapoor
हाल ही में सोनम ने सोशल मीडिया पर सूट-बूट में एक फोटो शेयर की । तस्वीर को देख सोनम के भाई अर्जुन कपूर ने उनका सबके सामने मजाक उड़ा दिया । इसके बाद यूजर्स भी उन्हें ट्रोल करने लगे । सोनम ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'हाय, मैं बिग ब्वॉयज क्लब की प्रेसिडेंट हूं ।' इस पर अर्जुन ने कमेंट किया, 'मुझे मेरा सूट वापस चाहिए ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun kapoor and jhanvi kapoor
इससे पहले क्यूट ड्रेस को लेकर जाह्नवी ट्रोल हुई तो अर्जुन भड़क गए थे और संस्थान को जमकर लताड़ा । अर्जुन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दो ट्रोल्स ने फोटो के बारे में लिखा और आपने उसे बड़ी खबर बना दिया ।  ये बेहद शर्मनाक है कि कैसे मीडिया ट्रोर्ल्स को बढ़ावा दे रही है ।'  बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं  है जब अर्जुन अपनी बहन की खबर पर नाराज हुए हैं । इससे पहले भी जाह्नवी की ड्रेस पर खबर बनी थी और अर्जुन ने उन पर अपना गुस्सा निकाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें