फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री के सपोर्ट में आईं मेनका और परिणीति, अर्जुन कपूर बोले- 'मेरी 5 बहनें हैं, जिनमें से 2...'

Thu, 04 Oct 2018 07:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor and Parineeti Chopra
तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है तब से बॉलीवुड में सनसनी मची हुई है। आए दिन तनुश्री मामले पर एक्टर्स के बयान सामने आए हैं। अब इस कड़ी में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का नाम जुड़ गया है। इन दोनों स्टार्स ने बेबाकी से अपनी राय रखी और तनुश्री का सपोर्ट किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने यह बात अपनी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के गाने के प्रमोशन के दौरान कही। अर्जुन कपूर ने कहा - 'यह ऐसा मौका है जब हमें खुद के अंदर झांककर देखने की जरूरत है। हमें सुनना पड़ेगा, समझना पड़ेगा। एक इंसान होने के नाते और एक पुरुष होने के नाते महिलाओं का समानता का अधिकार देना होगा। यहां तक कि उन्हें काम करने का सुरक्षित माहौल देना हमारी ही जिम्मेदारी है।'
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor with sisters - फोटो : PTI
अर्जुन कपूर ने आगे कहा - 'वैसे इस मामले पर मेरा तनुश्री या फिर नाना पाटेकर पर कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। मैं इस विवाद के बारे में सब कुछ नहीं जानता। कुछ कहने या फिर समझने से पहले जो भी सोशल मीडिया पर पढ़ा है उसे ठीक से समझना चाहता हूं। अगर तनुश्री ने जो भी कहा है उसमें सच्चाई है तो फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को तय करना होगा कि किसी के साथ ऐसा बिल्कुल न हो। मेरी 5 बहनें हैं, जिनमें से 2 फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। मैं चाहता हूं कि इस देश में हर महिला सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें।'

4 of 5
parineeti chopra
अर्जुन कपूर के अलावा परिणीति चोपड़ा ने भी तनुश्री दत्ता का साथ दिया है। परिणीति ने कहा- 'अगर तनुश्री के आरोपों में सच्चाई है तो सब उन्हें सपोर्ट करेंगे। चुप रहना किसी भी समस्या का हल नहीं है। यह गंभीर बात है जो कभी भी किसी के साथ हो सकता है। किसी के भी साथ ऐसा होना बुरा है। अगर देश और इंडस्ट्री में खुद को सुरक्षित नहीं मान सकते तो कैसे काम करेंगे? यह गलत है लेकिन ऐसा हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nana, tanushree
आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा से पहले उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी तनुश्री के सपोर्ट में खड़ी हुई हैं। यहां तक केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी तनुश्री दत्ता मामले पर अपनी राय रखी। मेनका गांधी ने कहा  था - 'देश में महिलाओं के शोषण के खिलाफ #metoo कैंपेन चलना चाहिए। देश में किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें