arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने यह बात अपनी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के गाने के प्रमोशन के दौरान कही। अर्जुन कपूर ने कहा - 'यह ऐसा मौका है जब हमें खुद के अंदर झांककर देखने की जरूरत है। हमें सुनना पड़ेगा, समझना पड़ेगा। एक इंसान होने के नाते और एक पुरुष होने के नाते महिलाओं का समानता का अधिकार देना होगा। यहां तक कि उन्हें काम करने का सुरक्षित माहौल देना हमारी ही जिम्मेदारी है।'