बॉलीवुड के हॉट कपल माने जाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का इश्क किसी से छुपा नहीं है। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन फिर भी इन दोनों की खबरों से बाजार हमेशा गर्म रहता है। अर्जुन और मलाइका के पीछे अक्सर कैमरा घूमता ही रहता है। दोनों कितना भी छुपने की कोशिश करें लेकिन फोटोग्राफर्स दोनों को ढूंढ ही निकालते हैं।