फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने 3 दशक तक किया था परदे पर राज, धर्मेंद्र को दिया था पहला ब्रेक

Fri, 15 Nov 2019 12:29 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dharmedra
फेमस फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर अर्जुन हिंगोरानी का आज जन्मदिन है। 60 से लेकर 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया। अर्जुन की बेहतरीन फिल्मों में कौन करे कुर्बानी, सहेली,कहानी किस्मत की, खेल खिलाड़ी शामिल हैं। बीते साल 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
arjun hingorani
अर्जुन हिंगोरानी के बारे में कहा जाता है कि वह फिल्मों के टाइटल में तीन 'क' को बहुत शुभ मानते थे। यहां तक कि 'सल्तनत' के टाइटल में तीन 'क' लगाने के चलते फिल्म के नाम के साथ टैगलाइन 'कारनामे कमाल के' तक जोड़ दी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
arjun hingorani and dharmendra
अर्जुन हिंगोरानी ने धर्मेंद्र को पहला ब्रेक दिया था। धर्मेंद्र ने साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को लोंगों ने काफी पसंद किया था।

4 of 6
Arjun Hingorani
अर्जुन हिंगोरानी ने एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र को लेकर कहा था कि अक्सर मुझे स्टूडियो और निर्देशकों के पास एक खूबसूरत, हैंडसम लड़का टकरा जाया करता था, जो पंजाब से आया था। पूछने पर मैं भी बतलाता कि काम नहीं मिला और वो भी यही कहता।
विज्ञापन

5 of 6
Dharmedra
एक दिन न जाने क्या बात हुई, वह मिला और मेरे मुंह से निकल गया, अब मैं हीरो के बजाय निर्देशक बनने के लिए ट्राई कर रहा हूं। अगर कोई फिल्म मिल गई तो उसके हीरो तुम ही होगे। तब धर्मेंद्र को भी शायद यह दिलासा ही लगा होगा, लेकिन कुछ समय बाद जब अर्जुन हिंगोरानी ने इक्यावन रुपये का साइनिंग अमाउंट देकर उन्हें हीरो के रूप में अपनी फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' के लिए अनुबंधित किया, तो धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना न रहा। इस तरह वे उनके पहले निर्देशक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dharmedra - फोटो : file photo
इसके बाद अर्जुन ने एक बार फिर धर्मेंद्र को याद किया और एक बिल्कुल अलग, रहस्यप्रधान कहानी लेकर 'कब क्यों और कहां' फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म को सुपरहिट फिल्म का दर्जा मिला। 'कहानी किस्मत की' के बाद धर्मेंद्र और अर्जुन हिंगोरानी के सितारे चल निकले।

म्यूजिक डायरेक्टर शेखर को 3 अंडों की सफेदी के लिए चुकाने पड़े इतने रुपये, बिल देखकर चौंक जाएंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें