बॉलीवुड अपनी आवाज का जादू चलाने वाले अरिजीत सिंह अक्सर फिल्मों में गाए अपने गानों के चलते चर्चाओं में बने रहते हैं। अपनी बेहतरीन गायकी से हर किसी का दिल जीतने वाले अरिजीत न केवल अपनी सुरीली आवाज के कारण लोगों की पहली पसंद हैं, बल्कि अपने प्यारे दिल से भी वह आए दिन लोगों का दिल जीतते रहते हैं। अरिजीत का दिल भी उनके गानों की तरह ही खूबसूरत है। हाल ही में सिंगर ने एक ऐसा काम किया है, जिससे साबित होता है कि वह ऐसे ही लोगों की पहली पसंद नहीं हैं। हाल ही में मशहूर सिंगर ने गरीब बच्चों को इंग्लिश पढ़ाने की जिम्मेदारी लेकर सभी का दिल एक बार फिर जीत लिया है। इस खबर के सोशल मीडिया पर आते ही यह तेजी से वायरल हो रही है।