रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी को एक बार फिर धमकी मिली है। रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में कॉल कर एक अज्ञात शख्स ने न केवल मुकेश अंबानी को बल्कि उनके परिवार को तक जान से मारने की धमकी दी है। कॉलर ने कहा कि वह तीन घंटे के भीतर पूरे अंबानी परिवार को खत्म कर देगा। बता दें कि जब से मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है तभी से मुकेश अंबानी का आवास एंटीलिया सुर्खियों में आ गया है। दरअसल यह पहला मौका नहीं है जब मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी साल 2021 में अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के बाहर पार्कड 20 जिलेटिन स्टिक वाली कार में एक नोट मिला था। जिसमें मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
2 of 9
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया
- फोटो : Twitter
आइए जानते हैं मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बारे में
मुकेश अंबानी का आलीशान घर एंटीलिया दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। एंटीलिया में किसी चीज की कोई कमी नहीं है। इस आलीशान घर में स्विमिंग पूल से लेकर सिनेमा हॉल तक सबकुछ मौजूद हैं। आपने एंटीलिया की बाहर की तस्वीरें कई बार देखी होंगी लेकिन इस खूबसूरत घर के अंदर का नजारा देखकर आप दंग रह जाएंगे। आप तस्वीरों को देखकर ये जरूर कहेंगे कि ये घर है या कोई महल। तो चलिए आपको दिखाते हैं अंदर से कैसा दिखता है मुकेश अंबानी का एंटीलिया।
विज्ञापन
3 of 9
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया
- फोटो : Twitter
मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी दो बेटे और बहू के साथ रहते हैं। मुंबई के साउथ में अल्टमाउंट रोड पर बना एंटीलिया 27 फ्लोर का है और ये 'एंटीलिया' 4,00,000 स्क्वेयर फीट में बना हुआ है। मुकेश अंबानी का घर 200 करोड़ डॉलर यानी करीब 11 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना है।
4 of 9
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया
- फोटो : Twitter
सिर्फ यही नहीं एंटीलिया से खुले आसमान और समुद्र का खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है। इसके अलावा एंटीलिया की 6वीं मंजिल पर एक गैराज बनी हुई है। जिसमें करीब 168 कारें एक साथ रखी जा सकती हैं। इन कारों की सर्विस के लिए 7वें माले पर सर्विस स्टेशन भी बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
एंटीलिया
- फोटो : Social media
मुकेश अंबानी के घर में 9 एलिवेटर मौजूद हैं, जिससे किसी भी फ्लोर पर जाया जा सके। इसके अलावा अंबानी के घर में योग सेंटर, डांस स्टूडियो, हेल्थ स्पा और स्विमिंग पूल भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 9
नीता और मुकेश अंबानी।
- फोटो : अमर उजाला
अंबानी का पूरा परिवार एंटीलिया की ऊपरी 6 मंजिलों में रहता हैं। जहां हर सुविधा मौजूद है और ये 6 मंजिल अंबानी परिवार की हर सुख सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
विज्ञापन
7 of 9
मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram
एंंटीलिया के अंदर का डिजाइन इस प्रकार से बनाया गया है कि यह घर अधिकतम 8 रिक्टर स्केल के भूकंप के झटके को भी आसानी से झेल सकता है।
8 of 9
नीता और मुकेश अंबानी।
- फोटो : अमर उजाला
एंटीलिया हाउस 27 मंजिल का है, लेकिन इसकी ऊंचाई 60 फ्लोर जितनी है। क्योंकि इसकी छतों को काफी ऊंचा बनाया गया है। अंबानी परिवार का हर कार्यक्रम यहीं होता है।
तो कैसा लगा आपको मुकेश अंबानी के सपनों का महल। ये कहना गलत नहीं होगा कि घर एंटीलिया किसी खूबसूरत महल से कम नहीं है और यही वजह है कि इसे देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं।