अरिजीत सिंह अपनी सादगी के लिए, सीधे-सादे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में इस सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें यह कई लोगों के सामने वीडियो कॉल पर माफी मांग रहे हैं? जानिए, सिंगर अरिजीत ने ऐसा क्या किया, जिसके लिए उन्हें सरेआम माफी मांगनी पड़ गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिंगर अरिजीत के गाए गानों के कई लोग फैन है, लोग उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट को भी एंज्वॉय करते हैं। अरिजीत के बॉलीवुड फिल्मों में गाए गाने भी खूब पॉपुलर होते हैं। हाल ही में एक इवेंट में देखा गया कि अरिजीत वीडियो कॉल पर हैं और वहां मौजूद लोगों से माफी मांग रहे हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अरिजीत सिंह फैंस से माफी मांगते हुए
- फोटो : इंस्टाग्राम
म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने लगाया अरिजीत को कॉल
सोमवार को फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट था। इस फिल्म को दो गाने अरिजीत ने भी गाए हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर सभी मौजूद थे, बस अरिजीत नहीं आ पाए। ऐसे में म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने अरिजीत को वीडियो कॉल लगाया।
विज्ञापन
3 of 5
सिंगर अरिजीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@arijitsingh
माफी मांगने लगे सिंगर अरिजीत
वायरल वीडियो में अरिजीज कॉल पर अपने फैंस से माफी मांगते दिखते हैं क्योंकि वह इवेंट में नहीं आए पाए। काफी देर तक प्रीतम और अरिजीत वीडियो कॉल पर बात करते हैं। फैंस भी यह देखकर काफी एक्साइटेड हो जाते हैं।
4 of 5
अरिजीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh
अरिजीत ने वीडियो कॉल पर ही गाया गाना
प्रीतम वायरल वीडियो में आगे कहते हैं, ‘अगला गाना अरिजीत गाएंगे।’ पहले तो अरिजीत मना करते हैं। बाद में वह वीडियो कॉल पर भी बेहतरीन तरीके से गाना गाते हैं। ‘मेट्रो इन दिनों’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में फैंस भी अरिजीत का गाना सुनकर खुश हो जाते हैं।
ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के साथ अरिजीत
- फोटो : इंस्टाग्राम
चर्चा में एड शीरन-अरिजीत का गाना सफायर
अरिजीत सिंह इन दिनों फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के गानों को लेकर ही चर्चा में नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के साथ एक गाना ‘सफायर’ भी गाया है। यह गाना भी म्यूजिक चार्ट में ट्रेंड कर रहा है।