कुमार सानू
- फोटो : instagram
आमतौर पर नए गायक पुराने मशहूर गायकों को याद करते हुए उनके हिट गाने गाते हैं। लेकिन, ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पुराने कलाकार ने एक नौजवान कलाकार को ऐसे याद किया हो। कुमार सानू ने इस कार्यक्रम के दौरान अरिजीत का सुपरहिट गाना गाया, ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो..!’ कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान वहां मौजूद लोग अरिजीत के इस लोकप्रिय गाने को कुमार सानू की आवाज और उनके अपने चिर परिचित अंदाज में देखकर मंत्र मुग्ध रह गए। कुमार सानू के इस बड़प्पन की जानकारी अरिजीत सिंह को मिली तो वह भी इससे अभिभूत दिखे और इस गाने की झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा की।