फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: अरिजीत सिंह की मां कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, ए निगेटिव ब्लड डोनर की है सख्त जरूरत

Thu, 06 May 2021 01:45 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरिजीत सिंह अपनी मां के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत काफी बिगड़ गई है और उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी मां को ब्लड डोनर की सख्त जरूरत है। सिंगर की मां के बारे में एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
स्वास्तिका मुखर्जी
'दिल बेचारा' और 'पाताल लोक' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्वीट करते हुए बताया कि अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती है और उन्हें ब्लड डोनर की आवश्यकता है। स्वास्तिका ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्हें ए- ब्लड की जरूरत है।'
विज्ञापन

3 of 5
स्वास्तिका मुखर्जी की पोस्ट
इस पोस्ट के साथ ही स्वास्तिका ने ये भी जानकारी दी कि अरिजीत की मां कोलकाता के एएमआरआई ढाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ब्लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए। ट्विटर पर ही नहीं स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अरिजीत सिंह की मां को लेकर जानकारी पोस्ट की है। इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और हर संभव मदद करने का आश्वासन दे रहे हैं।

4 of 5
अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्लेबैक सिंगिंग से पहले वह रियलिटी शोज में हिस्सा लिया करते थे। इसी दौरान 2005 में उन्हें एक रियलिटी शो, ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि अरिजीत ने अपने करियर में कई सुपरहिट गानें दिए हैं। वह अपनी शानदार आवाज और गानों के चलते करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरिजीत सिंह
साल 2019 में अरिजीत सिंह ने 18 फिल्मों में अपनी आवाज दी थी, जिनमें वरुण धवन-आलिया भट्ट स्टारर 'कलंक', शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह', सुशांत सिंह राजपूत-श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे' और आयुष्मान खुराना-तब्बू स्टारर 'अंधाधुन' जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें