फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरिजीत सिंह का सालभर में हो गया था पहली पत्नी से तलाक, एक बच्चे की मां से गुपचुप रचाई थी दूसरी शादी

Sun, 28 Jul 2019 10:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Arijit Singh - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के हिट सिंगर अरिजीत सिंह 'आशिकी-2' के गानों से रातों रात लाइमलाइट में आए थे। अपनी पर्सनल लाइफ को लाइम लाइट से दूर रखने वाले अरिजीत को लेकर कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से तलाक होने के बाद उन्होंने एक बच्चे की मां से दूसरी शादी की थी। 
विज्ञापन

2 of 6
अरिजीत सिंह और आयु्ष्मान खुराना
अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत तबला बजाने से की थी। इसके बाद उन्होंने अपने आइडल संगीतकारों को फॉलो कर संगीत की दुनिया में अपने कदम बढ़ाए। उनके आइडल संगीतकारों की लिस्ट में गुलाम अली खान, उस्ताद राशिद खान और जाकिर हुसैन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
arijit singh
अरिजीत ने पहली बार एक टीवी शो में हिस्सा लिया था जिसका नाम फेम गुरुकुल था। खास बात यह है कि इस शो में ही संजय लीला भंसाली ने अरिजीत को पहली बार नोटिस किया और उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म 'सावरिया' में मौका दिया। 

4 of 6
arijit singh
अरिजीत ने संगीत की दुनिया में जितना नाम कमाया है उतना ही उनका निजी जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। अरिजीत ने पहली शादी रियलिटी शो के दौरान मिली Co-contestant से साल 2013 में की थी। लेकिन आपसी मतभेदों के चलते यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और 2013 में ही दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
arijit singh
साल 2014 में उन्होंने अपनी दूसरी शादी बचपन की दोस्त 'कोयल रॉय' से की। कोयल पहले से शादीशुदा थी। वैवाहिक जीवन में प्रॉब्लम के चलते कोयल ने पहले पति से तलाक लेकर अरिजीत से शादी कर ली। कोयल रॉय की पहली शादी से एक बच्चा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arijit Singh
अरिजीत ने अपनी दूसरी शादी की जानकारी लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी थी। एक इंटरव्यू में जब अरिजीत से उनकी दूसरी शादी की बात पूछी गई तो उन्होंने पर्सनल सवाल करने से रिपोर्टर को मना कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें