तेरा यार हूं मैं...अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना... न जाने ऐसे कितने गाने है, जिन्हें अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज के जादू से संवारा है। अरिजीत सिंह एक ऐसे प्लेबैक सिंगर हैं, जिनकी आवाज लोगों के दिलों को छू जाती हैं। अरिजीत इंडस्ट्री में कदम रखने से लेकर अब तक कई गाने जा चुके हैं और अब तो मानों ऐसा हो गया है कि हर फिल्म में अरिजीत सिंह का गाना होता ही है। 25 अप्रैल 1986 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत सिंह अपने रोमांटिक और हार्ट ब्रेक वाले गानों के लिए जाने जाते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हमने आपके लिए उनके कुछ सुपरहिट गानों की लिस्ट तैयार की है, जिसे आप जब चाहे सुन सकते हैं।