भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनुष्का रास्ते में गाड़ी रोककर एक लड़के को जबरदस्त तरीके से डांटती नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि अनुष्का ने उसे फटकार इसलिए लगाई थी कि क्योंकि उनके मुताबिक लड़के की लग्जरी कार से प्लास्टिक की बोतल सड़क पर फेंकी गई थी और वह गंदगी फैला रहा था। अब मुंबई के उस लड़के ने अनुष्का पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये पलटवार किया है।