फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: आलिया-रणबीर ने गुपचुप लिए सात फेरे? सामने आई ये तस्वीर दे रही सबूत

Wed, 06 Apr 2022 09:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी की खबरों को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल 17 अप्रैल को आरके हाउस में शादी के बंधन में बंधेगा। इनके प्री-वेडिंग फंक्शन 14 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं। अभी तक इस जोड़ी ने आधिकारिक रूप से इन खबरों पर मोहर नहीं लगाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर तो रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तो क्या दोनों ने पहले ही शादी कर ली है और ये सिर्फ औपचारिकता है। आइए जानते हैं दूल्हा-दुल्हन की इन तस्वीरों के पीछे आखिर क्या सच्चाई है।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर और आलिया की शादी को लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं। फैंस ने दोनों की दूल्हा-दुल्हन के रूप में दोनों की तस्वीरें फोटोशॉप के जरिए सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी हैं। इसके अलावा कई यूजर्स दोनों की शादी को लेकर मीम्स भी बना रहे हैं। उत्साहित फैंस का कहना है कि यह पूरा हफ्ता उनकी पसंदीदा जोड़ी को समर्पित रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एक फैन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- ये अभी प्रॉसेस में है...वह एक हफ्ते के अंदर शादी करने जा रही हैं। उस दिन हम आलिया भट्ट को असल में दुल्हन के रूप में देखेंगे। इस दौरान कुछ फैंस तो इस बात से भी परेशान हैं कि दोनों की शादी के दिन केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हो रही है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- रणबीर-आलिया को शादी की दूसरी तारीख खोजने की जरुरत है...क्योंकि उस दिन यश की फिल्म केजीएफ 2 रिलीज होने वाली है....इसलिए उसी की चर्चा रहेगी।
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर और आलिया की मुलाकात दोनों की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी। खबरों के मुताबिक दोनों चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को पहली बार सोनम कपूर के रिसेप्शन में एकसाथ देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें