फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के साथ शिल्पा की दिवाली पार्टी में पहुंचे अरबाज, लाल लहंगे में खूबसूरत दिखीं जॉर्जियां

Mon, 05 Nov 2018 10:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arbaaz Khan - फोटो : instagram
अरबाज खान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में इन दोनों की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अरबाज खान गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ शिल्पा शेट्टी की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे। इस पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तिया पहुंची थीं लेकिन सबकी नजरें इन दोनों पर आकर टिकीं।
विज्ञापन

2 of 5
arbaaz khan - फोटो : instagram
लाल रंग के लहंगे में जॉर्जियां काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अरबाज भी उनके साथ जंच रहे थे। पार्टी में जियोर्जिया ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में यह दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों को एक दूसरे का साथ काफी रास आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
arbaaz khan - फोटो : instagram
दिलचस्प बात है कि अरबाज से जॉर्जिया उम्र में 22 साल छोटी हैं। अरबाज 51 के हैं जबकि जॉर्जिया 29 साल की हैं।  स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, अरबाज और जॉर्जिया अगले साल कोर्ट मैरिज करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक उनके रिश्ते को 'खान'दान ने भी अनुमति दे दी है। पिछले दिनों अर्पिता खान के घर पर हुए गणेश महोत्सव के दौरान अरबाज और जॉर्जिया साथ नजर आए थे। 

4 of 5
arbaaz khan and georgia andriani - फोटो : social media
अरबाज ने जॉर्जिया के पिता और बहन को भी परिवार से मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान अरबाज की पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। हैरानी वाली बात ये थी कि मलाइका और जॉर्जिया की अच्छी बॉडिंग है। ऐसा लग रहा था कि एक ही छत के नीचे होने से दोनों असहज हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
diwali party - फोटो : instagram
शिल्पा की इस पार्टी में करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीज, प्रिटी जिंटा, एकता कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, दिव्या खोसला कुमार, भूषण कुमार, हरभजन सिंह, गीता बसरा, मनीष मल्होत्रा, सोफी चौधरी, सोनल चौहान समेत कई सेलेब्स पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें