फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे ने अरबाज खान को कर दिया कंगाल, दिवाली की उस रात हुआ था कुछ ऐसा सलमान से पिटते-पिटते बचे थे

Sat, 02 Jun 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अरबाज खान
आईपीएल मैच में सट्टाबाजी करने के मामले में अरबाज खान बुरी तरह फंस गए हैं । शनिवार को अरबाज ठाणे पुलिस स्टेशन अपना बयान देने पहुंचे थे । एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अरबाज से पूछताछ की और इसमें उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
अरबाज खान
अरबाज ने माना कि वो पिछले 5-6 साल से सट्टा लगा रहे हैं । इतना ही नहीं वो अभी तक 3 करोड़ रुपए हार चुके हैं । खबरों की मानें तो जब क्राइम ब्रांच ने उनसे पूछताछ शुरू की तों अरबाज टूट गए और उन्होंने सब बता दिया ।
विज्ञापन

3 of 6
अरबाज खान
पीपिंगमून वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सट्टे की लत ने अरबाज को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है । पैसे बनाने के चक्कर में वो पैसे हारते चले गए । अरबाज पर काफी कर्ज हो गया था । पैसे ना चुकाने के चक्कर में उन्हें धमकियां मिलने लगी थीं । 

4 of 6
अरबाज खान
लोग उनकी पत्नी मलाइका को फोन करते थे । जिससे घर पर रोज झगड़ा होता था । इस चक्कर में मलाइका ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी थी । दोनों एक घर में सिर्फ नाम के लिए रहते थे । इतना ही नहीं अरबाज का परिवार भी उनसे काफी नाराज रहता था ।
विज्ञापन

5 of 6
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
इस बात को लेकर सलमान खान ने भी काफी नाराजगी जताई थी । अरबाज ने बताया कि दिवाली वाले दिन सलमान उन पर हाथ उठाने वाले थे, तभी उनकी मां आ गई । अरबाज की इन्हीं हरकतों के कारण सलमान ने 'दबंग 3' से हाथ खींच लिया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरबाज खान मलाइका अरोड़ा
बता दें कि 'दबंग' सिरीज अरबाज खान के प्रोडक्शन में ही बनी है और सुपरहिट रही थीं । सलमान ने साथ देना बंद किया तो अरबाज भी बर्बाद होना शुरू हो गए । अरबाज के तलाक की वजह भी सट्टेबाजी ही थी । अरबाज के सट्टा लगाने की लत से पूरा घर परेशान था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें