फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan: सोशल मीडिया पर मलाइका की आलोचना पर अरबाज ने ट्रोल्स को लताड़ा, कहा- हमें इससे फर्क नहीं पड़ता

Mon, 20 Mar 2023 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरबाज और मलाइका - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फैंस के बीच उनका आगामी शो काफी चर्चा में रहता है। सोशल मीडिया पर कभी उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर तो कभी उनकी एक्स वाइफ को लेकर आए दिन उन पर तंज कसा जाता है।  हाल ही में, अरबाज ने आलोचना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और ट्रोल्स करने वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है। 

विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज और मलाइका को एक-दूसरे को तलाक लिए हुए तकरीबन छह साल हो गए हैं। दोनों ही अपनी जिन्दगी में काफी आगे बढ़ गए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभी भी उन्हें उनके पास्ट को लेकर जज कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। दोनों की अपने बेटे अरहान के साथ आए दिन इंटरनेट पर वीडियो वायरल होती रहती है। 


Sumbul Touqeer: रंगभेद का शिकार हो चुकी हैं सुंबुल तौकीर, 'इमली' के दौरान सुनने को मिले थे ताने

विज्ञापन

3 of 5
अरबाज खान - फोटो : Social Media

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अरबाज से पूछा गया कि जब भी आप दोनों साथ आते हैं तो पब्लिक काफी नेगेटिव कमेंट करती है। इस पर आपकी क्या राय है। अरबाज ने बेहद सीधे शब्दों में जवाब दिया है और कहा, 'लोग कुछ भी कह सकते हैं और सच कहूं तो इन सब से निपटने के बारे में अब हम नहीं सोचते हैं। अब हम दोनों को इससे फर्क नहीं पड़ता कि हमें लेकर दुनिया क्या सोचती है और लोग क्या कहते हैं। क्या कोई आदमी अपनी एक्स वाइफ से बात नहीं कर सकता है, इसमें कोई हैरानी नहीं है।'

4 of 5
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज ने आगे कहा, ‘हम दोनों अपने बेटे के लिए साथ हैं क्योंकि वह हम दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मैं और मलाइका अपने बेटे की पढाई से लेकर उसके करियर को लेकर आपस में बात करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि अरहान का कॉल नहीं लगता है ऐसे में मैं मलाइका को ही सीधे कॉल करता हूं और पूछता हूं कि क्या उनकी कोई बात हुई है। मुझे नहीं लगता कि अपने बेटे के लिए अपनी एक्स वाइफ से मिलना और बात करना कोई गलत बात है। लोगों को जो कैमरे में दिखता है वे उसपर ही रिएक्ट करते हैं। उन्हे यह नहीं पता कि हमारे परिवार में क्या चल रहा है।’ 

Monday Flashback: जूही चावला के साथ घर बसाना चाहते थे सलमान खान? इस वजह से नहीं बन पाई बात

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान, अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अरबाज और मलाइका अपने बेटे के साथ अक्सर मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं। अरबाज के ना होने पर भी मलाइका कई बार अरहान हॉलिडे ट्रिप पर लेकर जाती हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के बावजूद दोनों अपने बेटे के लिए साथ नजर आते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें